Wednesday, January 16, 2019

Struggle is life 
,""* ""Thoughts in present generation in our Life,"*
1. आप सभी लोग काम तो करना चाहते हैं, लेकिन काम के बारे में जानना नहीं चाहते उस पर फोकस नहीं करना चाहते और इस वजह से उस काम में पूरी तरह से मन नहीं लगता और काम में मन नहीं लगना आज के समय की सबसे बुरी आदत में से एक है।
2. आज के समय में हम कमरे में पड़े रहना चाहते हैं, दिनभर हम TV, मूवी और कुछ गंदी आदतों में फसे रहते हैं। और आजकल यही हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है।

3. सिगरेट, तम्बाकू और बात-बात में गाली देना हमारी आदत बनती जा रही है।

4. हम पैसों का महत्व समझते तो हैं, लेकिन इसे बचाना नही चाहते। और इस बारे में जरा भी नही सोंचते।

5. हम हमेशा ही चमत्कार की उम्मीद में बैठे रहते हैं, कि कहीं से कोई मकड़ी काट लेगी और हम स्पाइडरमैन बन जाएंगे।

6. एक बात याद दखें चमत्कार इस दुनिया से बहुत पहले ही बंद हो चुका है। क्योंकि आपको जो भी करना है खुद ही करना है। अपनी मेहनत और लगन से।

7. सपने आपके हैं तो इसे पूरी करने के लिए आपको ही आगे बढ़ना होगा। कोई आपके साथ नही चलेगा आपको अकेले ही आगे बढ़ना है।

8. हम सबमें कुछ न कुछ बात होती है, लेकिन हम करना नही चाहते। हम डरते है, घबराते हैं। क्योंकि आपके अपने आपको एक पिटारे मैं बंद कर लिया है और उससे बाहर नही आना चाहते। और यही चीज आपको धीरे-धीरे लकीर का फकीर बना देती है।

इसलिए आप निकलो अपने बिल से बाहर और दिखा दो दुनिया को कि आपके अंदर की आग अभी तक बुझी नहीं है। आप अपनी बुरी आदतों का त्याग करों और खुद को सफल बनाने पर काम करो। क्योंकि हम खुद ही अपने सफलता और असफलता के लिए जिम्मेदार होते हैं। अब आप खुद तय करो आपको क्या करना है।
Jai hind jai Bharat

Monday, January 14, 2019

Every time Be positive

Positive Thinks by khel Singh
1. गुस्सा करने के बदले रो लेना अच्छा है ,

क्योंकि गुस्सा दूसरों को तकलीफ देता है ,

जबकि आंसू चुपचाप आत्मा से बहकर ,

हिदय को स्वच्छ करते हैं ,
2. घड़ी की सुई अपने नियम से चलती है ,

इसलिए सब उसका विश्वास करते हैं ,

आप भी अपने नियम से चलो ,

लोग आप पर भी विश्वास करेंगे ,
3. सबको हंसाना लेकिन कभी किसी पर मत हंसना ,

सबके दुःख बांटना लेकिन किसी को दुःखी मत करना ,

सबकी राह में दीपक जलाना लेकिन किसी का दिल मत जलाना ,

यही जीवन की रीत है जैसे बोओगे वैसा ही पाओगे ,